![]()
हाथरस में छेड़खानी और मारपीट के एक मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कल दिन रात इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे उन्हें अपने मोहल्ले के विश्वास राज के घर की तरफ से चीख-पुकार सुनाई दी। वह अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि प्रकाश चंद के बेटे मोहित ने एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। जब महिला ने विरोध किया, तो मोहित ने अपने पिता प्रकाशचंद, भाई विशाल, मां प्रवेश और बहनों रिया व कामिनी को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और उसे गालियां दीं। शिकायतकर्ता और उनके बेटे ने महिला को बचाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी और वहां से चले गए। करीब 15-20 मिनट बाद, सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर वापस आए और शिकायतकर्ता के घर में घुसकर मारपीट करने लगे। मोहित ने डंडे से शिकायतकर्ता का सिर फोड़ दिया। जान से मारने की धमकी भी दी आरोपियों ने आरोपियों ने शिकायतकर्ता को धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने इन लोगों को बचाया है, और जो भी उनके बीच आएगा, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी धमकी दी कि यदि शिकायतकर्ता ने कोई कानूनी कार्रवाई की, तो उसे और उसके परिवार को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा और मौका मिलने पर जान से मार दिया जाएगा। पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।
Source link
हाथरस में छेड़खानी-मारपीट का मामला दर्ज:कोर्ट के आदेश पर 6 पर मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी