![]()
बाराबंकी में जनता दर्शन के दौरान 73 साल के बाबूलाल अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटियां और एक बेटा है, लेकिन बेटा उन्हें घर से निकाल चुका है। बेटियां भी अपने-अपने घरों में रहती हैं, जिससे उन्हें अकेले रहना पड़ रहा है। बुजुर्ग बाबूलाल ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें जीवनयापन में काफी परेशानी हो रही है। उनकी वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं बन पाई है, जिससे उनके पास कोई आर्थिक सहारा नहीं है। यह सुनकर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने तुरंत समाज कल्याण अधिकारी को बुलाया। उन्होंने अधिकारी को बाबूलाल की वृद्धावस्था पेंशन बनवाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
Source link
बाराबंकी में DM ने 73 साल केबुजुर्ग की सुनी समस्या:बेटे ने घर से निकाला, DM ने तुरंत पेंशन के दिए निर्देश