आगरा के सुभाष बाजार में दो मंजिला दुकान गिरी-5 दबे:बारिश के दौरान हुआ हादसा, मौके पर जुटी भीड़, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


बारिश के दौरान आगरा के सुभाष बाजार में भीषण हादसा हो गया है। कपड़े की दो मंजिला दुकान भरभराकर गिर गई है। इसमें 5 लोग दबे बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबा हटाकर इसमें दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा बुधवार दोपहर लगभग 3 बजे हुआ है। थाना मंटोला अंतर्गत कपड़े की ये दुकान नाले के ऊपर बनी हुई थी। मंगलवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश में दुकान की नींव कमजोर हो गई, जिसके कारण ये भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दुकान में 5 लोग मौजूद बताए जा रहे हैं। मलबा हटाकर इन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। तस्वीरें देखिए… खबर अपटेड की जा रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *