![]()
यूपी में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार सुबह लखनऊ के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अमेठी में सुबह से काले बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 72 जिलों में हवाओं के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। वैज्ञानिकों ने बताया कि आगामी 11 जुलाई तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहेगा इस बार पूरे यूपी में 46% कम बारिश अभी तक हुई है। जारी आंकड़े के अनुसार 1 जून से 7 जुलाई तक 73.4 MM बारिश दर्ज किया गया है। आंधी-बारिश की 4 तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तरी ओडिशा तट के पास बने मौसम सिस्टम का असर यूपी पर पड़ा है। इस वजह से प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। कुछ जिलों में स्थानीय सिस्टम की वजह से हल्की बारिश हो रही है। पूर्वी और मध्य यूपी में उमस और गर्मी बढ़ गई है। 24 घंटे में मानसून फिर से जोर पकड़ेगा। प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू होगा। भारी वर्षा की संभावना
आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर इस सीजन अब तक सामान्य से 46% कम बारिश मेघगर्जन एवं वज्रपात की सम्भावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सी सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र। पूर्वांचल के रास्ते यूपी में पहुंचा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले केरल तट से भारत में प्रवेश करता है। इसके बाद यह दो शाखाओं में विभाजित हो जाता है। पहली शाखा अरब सागर के रास्ते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान की ओर बढ़ती है, जबकि दूसरी शाखा बंगाल की खाड़ी से पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ती है। यूपी में जून से सितंबर के बीच 8% बारिश कम होगी
सीनियर साइंटिस्ट अतुल सिंह बताते हैं- इस साल यूपी समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। आमतौर पर यूपी में जून से सितंबर के बीच करीब 820 से 840 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन, इस साल 8% कम यानी लगभग 754 से 773 मिलीमीटर तक ही पानी बरसेगा। यूपी में पिछले 10 साल में मानसून कब आया, ग्राफिक्स में देखिए पिछले साल 10 से 15% ज्यादा बरसा था मानसून
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2025 के मानसून सीजन (जून से सितंबर) के दौरान औसतन 870 से 900 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। यह सामान्य मानसूनी औसत से करीब 10 से 15 प्रतिशत अधिक रही। यूपी में मानसून में कम बारिश की संभावना की वजह जानिए
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं, जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है।
Source link
यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:72 में गरज-चमक के आसार, अभी तक 46% कम हुई बरसात