![]()
मुज़फ्फ़रनगर जनपद के एडीएम (प्रशासन) संजय सिंह के भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे पचेंडा गांव के ग्रामीणों और समाजसेवियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर फूल-मालाएं पहनाकर, बुके भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान लोगों ने उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की और भविष्य में मुज़फ्फ़रनगर के जिलाधिकारी के रूप में उनकी तैनाती की इच्छा भी जताई। समाजसेवी अर्जुन पहलवान अपने साथियों के साथ एडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि संजय सिंह एक ईमानदार, सरल और जनहितैषी अधिकारी हैं, जो आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उनका समाधान कराने का पूरा प्रयास करते हैं। यही कारण है कि जनता के बीच उनकी अलग पहचान बनी है।
अर्जुन पहलवान ने कहा कि संजय सिंह जहां भी जिलाधिकारी बनकर तैनात होंगे, वहां उनसे मिलने जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि भविष्य में संजय सिंह की तैनाती मुज़फ्फ़रनगर के जिलाधिकारी के रूप में हो, ताकि जिले की जनता को उनके अनुभव, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने कहा कि आज के समय में ऐसे अधिकारी बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो बिना भेदभाव के सभी की बात सुनते हों। उन्होंने कहा कि संजय सिंह का व्यवहार हमेशा सहज और आत्मीय रहा है, जिसके कारण लोगों के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान है। सम्मान समारोह के दौरान एडीएम संजय सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और स्नेह ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करते रहेंगे। इस अवसर पर जयवीर सिंह ठाकरान, बॉबी कस्सर, आंशु अंसारी, जितेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीण और समाजसेवी मौजूद रहे।
Source link
IAS बनने पर एडीएम संजय सिंह का सम्मान:पचेंडा के ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और मिठाई से किया स्वागत