मुंबई में चलती स्कूल बस पर पुराना पेड़ गिरा:10 बच्चे घायल, एक स्टूडेंट बस में फंसा; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


मुंबई के चेंबूर इलाके में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। रोड नंबर-11 पर स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को लेकर जा रही एक प्राइवेट स्कूल बस पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में बस में सवार 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जबकि एक छात्र के बस के अंदर फंसे होने की जानकारी सामने आई है। बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। स्कूल की छुट्टी के बाद प्राइवेट बस रोज की तरह बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पुराना और बड़ा पेड़ अचानक बस पर गिर गया। पेड़ की भारी शाखाएं सीधे बस की छत पर आ गिरीं, जिससे बस का अगला और बीच का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खबर अपडेट हो रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *