![]()
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के कटियारा गांव में सोमवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान जितेंद्र चौहान के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक के पिता कीड़ी लाल ने आरोप लगाया कि जितेंद्र का गांव की एक युवती से करीब एक वर्ष से फोन पर संपर्क था। उनका कहना है कि जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया और इसी बात को लेकर जितेंद्र के साथ मारपीट की गई। मृतक के पिता कीड़ी लाल ने आरोप लगाया है कि जितेंद्र का गांव की एक युवती से करीब एक वर्ष से फोन पर संपर्क था। उनका कहना है कि युवती के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने इसका विरोध किया और इसी बात को लेकर जितेंद्र के साथ मारपीट की गई थी। हत्या करने के बाद शव लटकाया मृतक की भाभी आरती चौहान ने आरोप लगाया कि रविवार रात कुछ लोग जितेंद्र को पीटने आए थे। उस समय वह घर की छत पर सो रहा था। उनका दावा है कि सोमवार सुबह भी कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उसे तलाशते हुए घर पहुंचे। बाद में परिजनों ने खोजबीन की तो दूसरे घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि पहले युवक की हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। बाद में परिजनों ने खोजबीन की तो दूसरे घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि युवक की पहले हत्या की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। रामनगर थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
लड़की से बातचीत के विवाद में युवक की मौत:बाराबंकी में फंदे से लटका मिला शव, हत्या-आत्महत्या की पुलिस कर रही जांच