मिर्जापुर में आधे घंटे की बारिश से जलभराव:रेलवे अंडरपास में पानी 3 फीट तक पानी भरा, सफाई व्यवस्था की खुली पोल


मिर्जापुर में रविवार देर रात हुई आधे घंटे की बारिश से शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। विंध्याचल के रेहड़ा चुंगी और शास्त्री सेतु स्थित रेलवे अंडरपास में पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया। जलभराव के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन अंडरपास में फंस गए। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बारिश का शुरुआती दौर है और पहली तेज बारिश में ही अंडरपास जलमग्न हो गया। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि वर्षों से जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण हर बरसात में यह समस्या बनी रहती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। नागरिकों ने प्रशासन से अंडरपास में जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में लोगों को इस बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके। शास्त्री सेतु मार्ग मिर्जापुर को आसपास के कई जिलों और अन्य राज्यों से जोड़ने वाला एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, इसलिए इस पर जलभराव से यातायात व्यवस्था सीधे प्रभावित होती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *