दो समुदाय में पथराव, बुजुर्ग-युवती समेत चार घायल, VIDEO:संभल में घोड़ी हटाने को लेकर विवाद; रॉड, फरसा और चाकू से हमला


संभल में बहजोई थाना क्षेत्र में रविवार शाम घोड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। इस घटना में एक बुजुर्ग और एक युवती सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। यह घटना चंदौसी तहसील के मिर्जापुर नसरुल्लापुर गांव की है। गांव निवासी रामकिशोर के पोते सुनील का समीम पुत्र शब्बीर से सड़क से घोड़ी हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था। सुनील के विरोध करने पर समीम पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि समीम पक्ष के लोग सुनील को ढूंढते हुए उसके घर तक पहुंच गए। जब रामकिशोर ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। घर में घुसने का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें रामकिशोर, रतन सिंह, सुमित और कैलावती घायल हो गए। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेजा गया है। कैलावती की 1 जुलाई को बारात आनी है। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी फाड़े गए। रामकिशोर ने थाना पुलिस को समीम, शहीद पुत्र शब्बीर, शान पुत्र शमीम, काशीद, राशिद, राजा, जावेद, शोहिल पुत्र शाहिद, दिलशाद और उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, फरसा और चाकू का इस्तेमाल किया, जबकि शान ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया- रामकिशोर पक्ष की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि झगड़ा सड़क से घोड़ी हटाने को लेकर हुआ था और घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *