एसपी ओपी सिंह ने अमांपुर थाने का औचक निरीक्षण किया:अभिलेख, सीसीटीवी और कानून व्यवस्था की तैयारियों की हकीकत परखी


कासगंज में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने रविवार देर रात अमांपुर थाने का अचानक दौरा किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने आगंतुक रजिस्टर के साथ मालखाना, अपराध, एचएस, आईजीआरएस और त्योहार रजिस्टर जैसे कई जरूरी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की। उन्होंने कमियों को तुरंत ठीक कर सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए।
ओ.पी. सिंह ने थाने में बनी महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मेस, बैरक और लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया। उन्होंने सभी कैमरों को चालू रखने और सुरक्षा में ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी अमांपुर को निर्देश दिए गए कि थाने आने वाले हर शिकायतकर्ता से अच्छा व्यवहार हो। उनकी शिकायतों को ध्यान से सुनकर जल्द, सही और अच्छी तरह से निपटाया जाए। पुलिस अधीक्षक ने अपराध रोकने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को देखते हुए पुलिस को अलर्ट रहने पर जोर दिया। जनता की सुरक्षा और भरोसा बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *