घाटमपुर में विधायक सरोज ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया:13.77 लाख की सड़क-नाली परियोजना भी जनता को समर्पित


घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार शाम विधायक सरोज कुरील ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई, सड़क और जल निकासी जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए विकास कार्यों की सराहना की। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की 41 नवीन नलकूप परियोजना के तहत विकास खंड पतारा के ग्राम पहेवा में नव निर्मित राजकीय नलकूप का लोकार्पण किया गया। विधायक सरोज कुरील ने कहा कि नलकूप शुरू होने से किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ सिंचाई की लागत भी कम होगी और गर्मी के मौसम में पानी की समस्या से राहत मिलेगी। 13.77 लाख की लागत से बनी सड़क और नाली इसके बाद विधायक निधि योजना (वित्तीय वर्ष 2025-26) के तहत ग्राम भंडारा (पहेवा) में वीरेंद्र यादव के घर से फौजी के दरवाजे तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का लोकार्पण किया गया। करीब 13.77 लाख रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही बरसात में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से थी ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क और नाली निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। परियोजना पूरी होने से अब लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और गांव की बुनियादी व्यवस्थाएं भी बेहतर होंगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर लोगों ने विधायक का आभार भी जताया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *