प्रेमी किशोरी को लेने घर पहुंचा:परिजनों ने पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा


बांदा जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का एक मामला सामने आया है। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका किशोरी को दोबारा लेने उसके घर पहुंच गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी का अपनी बुआ के घर हमीरपुर जनपद के एक गांव में आना-जाना था। वहीं उसकी जान-पहचान किशन सविता से हुई, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोप है कि 23 जून को किशन सविता किशोरी को अपने साथ ले गया था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद किशोरी को बरामद कर घर वापस ले आए थे। इसके तीन दिन बाद, 26 जून को किशन सविता दोबारा किशोरी के घर पहुंच गया और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया। आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि किशोरी को काउंसिलिंग के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। शनिवार रात 9 बजे किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी किशन सविता के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *