प्रयागराज DRM ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ:रेल मंडल में आयोजित हुआ कार्यक्रम, रजनीश अग्रवाल ने बताया नशा समाज का दुश्मन


प्रयागराज रेल मंडल में गुरुवार को नशामुक्त भारत अभियान-2026 के तहत एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इसका उद्देश्य नशामुक्ति के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (DRM) रजनीश अग्रवाल ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने जोर दिया कि विकसित और स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब लोग नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। रजनीश अग्रवाल ने इस अभियान को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन बताया, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने, समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने और देश को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शपथ तक सीमित न होकर लोगों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी था। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) एम.एम. वारिस, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एस.के. सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमित चौधरी, वरिष्ठ मंडल पर्यावरण एवं रख-रखाव प्रबंधक विक्रम सिंह कोली, सहायक कार्मिक अधिकारी (ट्रैफिक) रवि कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *