![]()
महोबा के खरेला थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमारी (26) के रूप में हुई है, जिसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और पति पर फोन पर तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजकुमारी महोबा जिले के खरेला कस्बे के मानिक मोहल्ले की निवासी थी। उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर इमलिया निवासी राजेश अनुरागी से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति राजेश शराब के नशे में दहेज और पैसों की मांग को लेकर राजकुमारी के साथ मारपीट करने लगा। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर राजकुमारी का भाई सतीश उसे जनवरी 2026 में अपने मायके खरेला ले आया था। परिजनों को उम्मीद थी कि स्थिति सुधर जाएगी। हालांकि, हाल ही में आए एक फोन कॉल ने घटना को नया मोड़ दिया। भाई के अनुसार, उसके जीजा राजेश ने फोन पर राजकुमारी को साथ रखने से मना कर दिया और उसे तलाक देने की धमकी दी। पति से तलाक की बात सुनकर राजकुमारी कथित तौर पर गहरे सदमे में चली गई। गुरुवार को राजकुमारी ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जब भाई ने राजकुमारी को फंदे पर लटका देखा, तो घर में हड़कंप मच गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
Source link
महोबा में पति ने फोन पर दी तलाक की धमकी:नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप