अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस: बलिया में गूंजी सुर लहरियां:म्यूजिक प्लेनेट एकेडमी ने प्रस्तुत की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुतियां


बलिया में अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर म्यूजिक प्लेनेट एकेडमी कार्यालय में एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रोता सुर लहरियों में डूबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त इंजीनियर मनोज मोहन शर्मा और विशिष्ट अतिथि अनीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बबीता वर्मा और कृति चतुर्वेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि श्याम कुमार वर्मा ने स्वागत गीत गाया।
दो नन्हे कलाकारों, स्वर्णिम मिश्रा और आयुष्मान अनिरुद्ध ने हारमोनियम पर जुगलबंदी कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। आशुतोष सिंह ने ‘मुझे दास बना कर रख लेना भगवान तू अपने चरणों में’ भजन गाकर खूब प्रशंसा बटोरी। अखिलेश, राजवर्धन राय, विजय मिश्रा, अदिति, सूरज सिंह और सुशील तिवारी सहित कई अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों की तालियां बटोरीं। हारमोनियम पर जया उपाध्याय और तबले पर देवेश मणि ने संगत दी।
इस अवसर पर एडवोकेट अनुराग प्रकाश मिश्रा, मदन मोहन उपाध्याय, इंजीनियर जगदीश प्रसाद, शराफत अली खां, प्रोफेसर रामकुमार सिंह, डॉ राहुल पांडे, डॉ आशुतोष पाठक, डॉ फतेहचंद गुप्त, शत्रुघ्न राय और दया निधान सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में, म्यूजिक प्लेनेट एकेडमी के सचिव डॉ अरविंद कुमार उपाध्याय ने संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *