![]()
अनजान आदमी पार्टी का विजय रथ प्रयागराज होते हुए भदोही जनपद पहुंचा। यह रथ 19 जून को लखनऊ से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में रवाना हुआ था। 20 जून की शाम प्रयागराज पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने इसका स्वागत किया। इसके बाद भदोही जिला अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आशीर्वाद प्राप्त कर विजय रथ को भदोही के लिए रवाना किया। भदोही पहुंचने पर काली देवी क्षेत्र के पास जिला अध्यक्ष अनूप मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र मिश्रा, रंजन श्रीवास्तव और राखी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया। पार्टी नेताओं ने विजय रथ यात्रा का शुभारंभ करते हुए बताया कि यह रथ जनपद के गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगा। साथ ही, यह यात्रा जनता को पार्टी के विचारों और एजेंडे से अवगत कराएगी। जिला अध्यक्ष अनूप मिश्रा ने जानकारी दी कि यात्रा के माध्यम से संगठन विस्तार के साथ आमजन से संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जनमत तैयार करेगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
Source link
अनजान आदमी पार्टी का विजय रथ भदोही पहुंचा:गांव-गांव जाकर सुनेगा समस्याएं, बताएगा पार्टी की नीतियां