Ex-TMC MLA Arrested Karnataka; Protest Hooghly

हुगली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रविवार को पूर्व TMC विधायक रामेंदु सिन्हा राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। जैसे ही पुलिस उन्हें धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, बाहर मौजूद लोगों ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। कुछ लोगों ने उनकी ओर अंडे भी फेंके।

रामेंदु सिन्हा राय तारकेश्वर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। पुलिस उन्हें कर्नाटक के बेलगावी से पकड़कर ट्रांजिट रिमांड पर हुगली लाई है। उन पर सरकारी राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग और विरोध करने वालों को हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है।

सरकारी सामान ले जाने और धमकाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 11 जून की शाम धानियाखाली थाना क्षेत्र के कोटालपुर स्थित विवेकानंद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज से सरकारी सामान ले जाया जा रहा था। आरोप है कि रामेंदु सिन्हा राय और उनके सहयोगी वाहन में यह सामान ले जा रहे थे।

इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रोककर विरोध किया। पुलिस का दावा है कि बहस के दौरान सिन्हा राय ने हथियार दिखाकर लोगों को धमकाया और वहां से निकल गए।

घटना के बाद पुलिस ने कॉलेज परिसर की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, वहां से बड़ी संख्या में तिरपाल, कंबल, डस्टबिन और अन्य सरकारी सामान मिला। इसके बाद 12 जून को रामेंदु सिन्हा राय और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कर्नाटक से पकड़ा

जांच के दौरान हुगली पुलिस की टीम ने रमेंदु सिन्हाराय और उनके एक सहयोगी को कर्नाटक के बेलगावी से हिरासत में लिया। स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों को रविवार को हुगली लाया गया। मामले की जांच जारी है।

TMC नेताओं को विरोध, लोगों से छिपने की नौबत; जून में ऐसे 5 मामले…

1. TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई- हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। घटना का वीडियो 7 जून को सामने आया था। लोगों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाया।

ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई।

ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई।

2. साड़ियों के नीचे छिपे मिले TMC नेता- हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो 7 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह पुलिस और लोगों के गुस्से से बचने के लिए साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे नजर आए। भाजपा ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का साड़ियों के नीचे छिपने का वीडियो सामने आया।

हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का साड़ियों के नीचे छिपने का वीडियो सामने आया।

3. गिरफ्तार पार्षद की गाड़ी पर फेंके अंडे- कोलकाता में 7 जून को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। दासगुप्ता पर रंगदारी, धमकी और जबरन घुसपैठ समेत कई आरोप लगे हैं।

TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।

TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके।

4. PM आवास के नाम पर वसूली, लौटाने पड़े पैसे: 1 और 2 जून के दौरान दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता और ग्राम पंचायत सदस्य माधव चंद्र लाया का लोगों को पैसे लौटाते हुए वीडियो सामने आया। आरोप है कि PM आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले लाभार्थियों से ₹5-5 हजार वसूले गए थे।

कूचबिहार के पचगढ़ ग्राम पंचायत के बूथ अध्यक्ष तपन डे ने ग्रामीणों को उनसे लिए पैसे लौटाए।

कूचबिहार के पचगढ़ ग्राम पंचायत के बूथ अध्यक्ष तपन डे ने ग्रामीणों को उनसे लिए पैसे लौटाए।

5. TMC विधायक की कार पर अंडे फेंके: कोलकाता के कमरहाटी में 6 जून की रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी ‘कट मनी’ वापस करने की मांग कर रहे थे। विधायक ने दावा किया कि घटना के समय वह कार में मौजूद नहीं थे।

लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके।

लोगों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके।

————————————-

ये खबर भी पढे़ं…

TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे

कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.