![]()
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा और सपा सांसदों की टूट निश्चित है। राजभर ने यह भी कहा कि अब्बास अंसारी शुरू से ही समाजवादी पार्टी के विधायक रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर अब्बास का इस्तेमाल करने और धोखा देने का आरोप लगाया। राजभर ने ये बयान गाजीपुर में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की थी कि पूरा विश्व योग को अपनाएगा, लेकिन आज यह वैश्विक पहचान बन गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के वृक्षारोपण अभियान पर कटाक्ष करते हुए राजभर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अच्छी पहल है, लेकिन भाजपा सरकार पहले से ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चला रही है और बड़े स्तर पर पौधारोपण कर रही है। 6 तस्वीरें देखिए- गाजीपुर के पुलिस लाइन परेड मैदान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओम प्रकाश राजभर शामिल हुए और सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान विधायक बेदी राम, डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी डॉ. ईरज राजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Source link
राजभर बोले- अखिलेश ने अब्बास अंसारी को धोखा दिया:गाजीपुर में कहा- वे पहले से सपा के विधायक रहे, पर उनका गलत फायदा उठाया गया