आजमगढ़ में प्रेमी ने ही की थी प्रेमिका की हत्या:22 मई से लापता थी, 7 साल से चल रहा था अफेयर


आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र से करीब एक महीने पहले लापता हुई युवती की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में अब युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में प्रेमिका की हत्या कर शव को तालाब में दफनाने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तालाब से कंकाल बरामद कर लिया है, जबकि सिर की तलाश अभी जारी है। मृतका की पहचान मेहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी ममता राजभर (24) के रूप में हुई है। वह 22 मई की रात घर से निकली थी और इसके बाद लापता हो गई थी। 7 साल से था प्रेम संबंध, शादी करना चाहते थे पुलिस के अनुसार ममता का जहानागंज थाना क्षेत्र निवासी मनोज यादव उर्फ मुरहा यादव से वर्ष 2017 से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे। 22 मई को ममता अपनी मां गीता देवी से काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली और मनोज के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि मनोज के घर पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान मनोज ने ममता की हत्या कर दी। इसके बाद शव का सिर अलग कर उसे जहानागंज क्षेत्र के बड़ैलाताल में दफना दिया। साले को धमकी देने से खुला पूरा मामला करीब एक महीने तक परिजन युवती की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच आरोपी का साला रितेश यादव उससे पैसे मांगने गया था। आरोप है कि मनोज ने उसे धमकाते हुए कहा कि जिस तरह ममता को मार दिया है, उसी तरह तुम्हारी भी हत्या कर देंगे। रितेश ने यह बात ममता के चाचा छोटेलाल राजभर को बताई। इसके बाद परिजनों ने 16 जून को मेहनगर थाने में तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में टूटा आरोपी, तालाब से मिला कंकाल पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस बड़ैलाताल पहुंची, जहां खुदाई के दौरान युवती का कंकाल बरामद हुआ। हालांकि शव का सिर अब तक नहीं मिला है। साड़ी और गहनों से हुई पहचान मृतका के चाचा छोटेलाल राजभर ने बताया कि पुलिस ने पहचान के लिए बुलाया था। कंकाल के पास मिले कपड़ों और गहनों से ममता की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि मृतका ने जो साड़ी पहन रखी थी, वह गुजरात से लाकर उन्होंने ही दी थी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार को आरोपी के घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई करनी चाहिए। पिता का पहले ही हो चुका है निधन परिजनों के अनुसार ममता के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां के साथ रहती थी। बेटी की हत्या की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस बोली- आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी लालगंज क्षेत्राधिकारी ने बताया कि युवती 22 मई को अपने प्रेमी मनोज यादव के साथ गई थी। दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में दफना दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *