5220 Candidates Appear Amidst Tight Security

सहारनपुर में मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना संजोए 5220 अभ्यर्थी रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली नीट (यूजी) री-एग्जाम में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्ष

.

सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, लेकिन सेंटरों में एंट्री 11 बजे से शुरू कर दी जाएगी। दोपहर 1:30 पर गेट बंद कर दिया जाएगा यानी उसके बाद कोई एंट्री नहीं हो सकेगी।

ऐसे में संबंधित अभ्यर्थियों को 11 बजे से पहले सेंटरों पर पहुंचना होगा। कक्षा के अंदर टेस्ट बुकलेट खोलने का समय 1:55 बजे होगा। इसके बाद परीक्षा ठीक 2 बजे शुरू होगी। परीक्षा सीसीटीवी और वॉइस रिकॉर्डर की निगरानी में होगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सेंट्रो पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा सेंटरों से 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी।

प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या परीक्षा संबंधी गलत गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन सेंटरों पर होगा एग्जाम

बी.डी. बजोरिया इंटर कॉलेज, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, जेवी जैन कॉलेज, जेवी जैन इंटर कॉलेज, एमएल एंड जेएनके गर्ल्स कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सरसावा और एसएएम इंटर कॉलेज समेत कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *