![]()
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में जगह-जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्टेडियम, पार्कों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर सहयोग वाटिका (पालीवाल पार्क) में आयोजित कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर ने योग जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ और निरोग जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित योग करने की अपील की। पतंजलि निःशुल्क योग-भजन पाठशाला, दैनिक भास्कर और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक सहयोग वाटिका, पालीवाल पार्क में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम संयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील करते हुए “करें योग, रहें निरोग” का संदेश दिया। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप की ओर से भी नागरिकों से नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया है। योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में राम प्रताप चौहान, त्रिलोकीनाथ बंसल, सत्येंद्र पाठक, विजय अग्रवाल, पवन वर्मा, महक सिंघल और सारिका अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Source link
योगाभ्यास कर मनाएं 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:आगरा महापौर ने भी की अपील, पालीवाल पार्क में होगा आयोजन