![]()
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने 21 जून को सात परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों से गो
.
गोरखपुर-लखनऊ के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 05007 गोरखपुर से सुबह 4:05 बजे रवाना होकर सुबह 10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ जंक्शन से शाम 7:15 बजे चलकर रात 1:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05036 लखनऊ जंक्शन से सुबह 4:40 बजे चलकर सुबह 10:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी, जबकि ट्रेन संख्या 05035 गोरखपुर से शाम 7:15 बजे रवाना होकर रात 1:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
वाराणसी के लिए अयोध्या मार्ग से चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) समर्थ गुप्त ने बताया कि ट्रेन संख्या 04206 लखनऊ से वाराणसी जंक्शन के लिए विशेष रूप से चलाई जाएगी। यह ट्रेन शाम 5:55 बजे लखनऊ से रवाना होकर बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर और जफराबाद स्टेशनों पर ठहरते हुए वाराणसी पहुंचेगी।
प्रयागराज रूट पर 14 अनारक्षित कोचों वाली विशेष ट्रेन
रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है। ट्रेन संख्या 04202 शाम 5:45 बजे लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां, कालाकांकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, रामचौरा रोड, फाफामऊ और प्रयाग जंक्शन पर ठहराव करेगी। अधिक यात्रियों को समायोजित करने के लिए इस ट्रेन में 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।
वाराणसी से पटना के लिए भी विशेष सेवा
इसके अलावा ट्रेन संख्या 04208 वाराणसी जंक्शन से पटना जंक्शन के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से संचालित की जाएगी। यह ट्रेन शाम 5:45 बजे वाराणसी से रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा दिवस पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से अभ्यर्थियों को यात्रा में राहत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा।