गोरखपुर सुबह 10 बजे से गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर, पादरी बाजार और खोराबार सहित कई इलाके प्रभावित होंगे


गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइनों शिफ्टिंग के चलते रविवार को अलग- अलग इलाकों में 4 से पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक राप्तीनगर ओल्ड सब-स्टेशन के फेस-3, दूरदर्शन, पत्रकारपुरम, मोती पोखरा और कृष्णानगर फीडर की सप्लाई ठप रहेगी। इसके अलावा दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के हनुमंतनगर फीडर और पादरी बाजार उपकेंद्र के पादरी बाजार व जंगल धूषण फीडर से जुड़े इलाके भी प्रभावित रहेंगे। खोराबार उपकेंद्र में 4 घंटे बंद रहेगी बिजली
उधर, खोराबार सब-स्टेशन के सभी पैनल और ट्रांसफॉर्मरों की चेकिंग व मेंटेनेंस का काम होना है। इस वजह से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इससे दिव्य नगर, रानिडीहा, आवास विकास, आदर्श नगर, सिंघाड़िया और नंदानगर एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग के अनुसार, निर्धारित समय में काम पूरा होते ही सभी इलाकों में सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *