![]()
लखनऊ में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार देर शाम को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के तहत कामता चौराहे और लालबाग क्षेत्र में विशेष जांच की गई। कामता चौराहे पर डिस्ट्रिक्ट हाईवे सेफ्टी टीम ने निरीक्षण के दौरान सड़क पर अवैध रूप से सवारियां चढ़ाने-उतारने वाले वाहनों की जांच की। कार्रवाई के दौरान एक बस और एक कार को नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर थाने में सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत रूप से सवारी भरने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। लालबाग में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और सायरन के खिलाफ चला विशेष अभियान वहीं दूसरी ओर अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) श्याम काल, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) तथा एआरटीओ (प्रवर्तन) लखनऊ आलोक यादव के नेतृत्व में लालबाग क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर और सायरन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर की बिक्री करने वाली साहनी ऑटोमोबाइल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी एक मोटरसाइकिल को भी जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया। सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, अवैध हूटर और सायरन का प्रयोग न केवल मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि इससे ध्वनि प्रदूषण और सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाली दुकान पर एक लाख जुर्माना:ट्रैफिक पुलिस-परिवहन विभाग ने लखनऊ में चलाया संयुक्त अभियान