पालीवाल पार्क में योगा डे पर सैकडों लोग करेंगे योगाभ्यास:जीवनशैली में शामिल करने का देंगे संदेश, आज 250 लोगों ने निकाली जागरूकता रैली


12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि निःशुल्क योग-भजन पाठशाला (सहयोग वाटिका, पालीवाल पार्क) एवं दैनिक भास्कर के तत्वावधान में शुक्रवार को भव्य योग जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में करीब 250 योग साधक-साधिकाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को योग के प्रति जागरूक किया। वहीं, 21 जून को आगरा के पालीवाल पार्क ग्राउंड में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। रैली का नेतृत्व त्रिलोकीनाथ बंसल एवं पवन वर्मा के सानिध्य में किया गया। योग साधकों ने विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को नियमित योगाभ्यास अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर महक सिंघल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार आता है। उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक पालीवाल पार्क ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों के सहभागिता करने की उम्मीद है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रैली में राम प्रताप चौहान, विजय अग्रवाल, महक सिंघल, सारिका अग्रवाल, आशी अग्रवाल, प्रमोद पचौरी, सत्येंद्र पाठक, डॉ. राजकुमार बंसल, मीना अग्रवाल, डॉ. घनश्याम अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, दीप्ति गर्ग, सुरेंद्र कौर, पवन वर्मा सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *