![]()
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में शनिवार (19 सितंबर) को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और बीसीए (BCA) विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘टेक इनोवेशन प्रेजेंटेशन चैलेंज’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपनी तकनीकी क्षमता और डिजिटल जागरूकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। बीसीए विभागाध्यक्षा श्रीमती रेशमा गोखले के सफल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न डिजिटल सेवाओं से संबंधित विषयों पर उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने दैनिक जीवन में आधार कार्ड, डिजिलॉकर, FASTag (फास्टैग) और ई-कोर्ट जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के सुरक्षित उपयोग और उनकी उपयोगिता को बेहद सरल एवं प्रभावशाली ढंग से सभी के सामने रखा। क्विज में अंशिका ने मारी बाजी; प्राचार्या ने किया प्रेरित कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के तकनीकी ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए एक रोचक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में अंशिका सिंगल ने प्रथम, दिया ने द्वितीय और अभि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में तकनीकी ज्ञान और जागरूकता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नई तकनीकें सीखने और उनका सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका त्यागी, श्रीमती नेहा मित्तल और श्रीमती यामिनी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
Source link
ताराचंद कॉलेज में 'टेक इनोवेशन प्रेजेंटेशन चैलेंज':छात्राओं ने बताई डिजिटल सेवाओं की अहमियत