![]()
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 जारी हो गई है। इस रैंकिंग द्वारा जारी टॉप 100 यूनिवर्सिटी की रैंकिंग में एक भी भारत का संस्थान शामिल नहीं हो सका है। वहीं टॉप 200 की लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने एक बार फिर भारत के सबसे
.
भारत में आईआईटी बीएचयू 12वें स्थान पर
राष्ट्रीय स्तर पर भी IIT (BHU) ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए भारतीय संस्थानों में 14वें स्थान से आगे बढ़कर 12वां स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि देश के उच्च शिक्षा परिदृश्य में संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा और उत्कृष्टता को दर्शाती है। संस्थान का कुल स्कोर 29.3 से बढ़कर 32.1 हो गया है, जो विभिन्न प्रदर्शन संकेतकों में हुई उल्लेखनीय प्रगति का परिणाम है। QS विश्व रैंकिंग में IIT (BHU) की यात्रा निरंतर प्रगति को दर्शाती है। संस्थान ने पहली बार QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में 651–700 बैंड में स्थान प्राप्त किया था और अब QS 2027 में 510वीं रैंक तक पहुंच गया है।
ऐसे हुआ रैंकिंग का आकलन
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 का मूल्यांकन एकेडमिक रेपुटेशन (30%), सिटेशन्स प्रति फैकल्टी (30%), एम्प्लॉयर रेपुटेशन (20%), एम्प्लॉयमेंट आउटकम्स (15%), फैकल्टी-स्टूडेंट अनुपात (15%), इंटरनेशनल फैकल्टी नेटवर्क (5%), इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क (5%), इंटरनेशनल स्टूडेंट्स रेशियो (5%) तथा सस्टेनेबिलिटी (5%) जैसे मानकों के आधार पर किया जाता है।
भारत के विश्वविद्यालयों की बढ़ रही पहचान
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय विश्वविद्यालयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें दुनिया भर के छात्रों और शिक्षकों को आकर्षित करने के लिए अभी और काम करना होगा। साथ ही, वैश्विक स्तर पर अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और मजबूत बनाने की भी जरूरत है। QS की सीईओ जेसिका टर्नर ने कहा कि भारत के विश्वविद्यालय देश के भविष्य को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। उनके अनुसार, ये संस्थान केवल पढ़ाई ही नहीं करा रहे हैं, बल्कि नए विचारों, शोध और तकनीक को भी बढ़ावा दे रहे हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था और विकास को मजबूती मिलेगी।