![]()
झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और झा को 20 वोट मिले हैं। उधर, मिजोरम की एक सीट पर अभी काउंटिंग जारी है। हाल में 8 राज्यों की 21 सीटें और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते। झारखंड की 2 और मिजोरम एक सीट पर आज मतदान हुआ। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों में से 25 के रिजल्ट आ चुके हैं। इनमें से 19 पर NDA-BJP प्रत्याशी की जीत हुई है। मिजोरम की एक सीट पर रिजल्ट आना बाकी है। अब राज्यवार जानिए NDA और विपक्ष को कितना फायदा-नुकसान… 18 जून को राज्यसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी संसद में स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है। पहले NDA को एक सीट को नुकसान होता दिख रहा था, पर MP में पार्टी की सभी 3 सीटों पर जीत के बाद स्थिति सामन्य रहेगी। महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव, NDA की एक सीट कम हुई : महाराष्ट्र में NCP की सुनेत्रा पवार और तमिलनाडु में AIADMK के सीवी षणमुगम के इस्तीफे से खाली हुई सीटों पर उपचुनाव हुए। महाराष्ट्र की सीट एनडीए के खाते में गई। वहीं तमिलनाडु की AIADMK की सीट TVK के समर्थन से कांग्रेस ने जीती। आंध्र प्रदेश में 4 सीटें, चारों NDA को: आंध्र प्रदेश में तीन सीटें YSRCP के पास थीं, एक TDP के पास थी। अब NDA चारों सीटें जीत गई है। गुजरात में 4 सीटें, चारों NDA को: गुजरात में तीन BJP और एक कांग्रेस के पास है। चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीती हैं। झारखंड में 2 सीटें, दोनों INDIA को: झारखंड में दो सीटें हैं। एक सीटें भाजपा के पास है। एक खाली है। दोनों सीटें JMM-कांग्रेस गठबंधन को मिल सकती हैं। लेकिन BJP के पास 21 विधायक हैं। चार विपक्षी सदस्यों की क्रॉस वोटिंग अगर हो गई तो वह एक सीट जीत सकती है। मध्य प्रदेश में 3 सीटें, तीनों BJP को: मध्यप्रदेश में तीन सीटें हैं। भाजपा सभी सीटें जीत गई है। राजस्थान में 3 सीटें, दो BJP, एक कांग्रेस को: राजस्थान में भी तीन सीटें हैं। जिसमें से दो भाजपा और एक कांग्रेस के पास है। यहां कोई बदलाव नहीं होगा। कर्नाटक में 4 सीटें, कांग्रेस को तीन, NDA को एक: कर्नाटक में अभी एनडीए के पास तीन, कांग्रेस के पास एक सीट हैं। चुनाव में कांग्रेस तीन सीटें जीत गई है। वहीं NDA एक सीट मिली है। मणिपुर-अरुणाचल में भाजपा के खाते में दो सीटें: मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट खाली हुई थी। दोनों एनडीए को मिली हैं। मिजोरम में अभी मिजो नेशनल फ्रंट के पास एक सीट है, जो जोरम पीपल्स मूवमेंट जीत सकती है। मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी अपनी सीट बचाने में कामयाब हो गई है। 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में NDA के पास अभी 147 सांसद 245 सदस्यों वाली राज्यसभा में NDA के पास अभी 147 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पास 67 और गैर-गठबंधन वाले क्षेत्रीय दलों के पास 28 सांसद हैं।
Source link
राज्यसभा चुनाव- झारखंड में क्रास वोटिंग BJP समर्थित उम्मीदवार जीता:कांग्रेस की हार; 12 राज्यों की 25 सीटों में से NDA को 19 सीटें मिलीं