![]()
चैंबर ऑफ कॉमर्स को भी अब व्यापार बंधु की बैठक में शामिल किया जाएगा। 19 जून को होने वाली बैठक से 24 घंटे पहले चैंबर के अध्यक्ष संजय सिंहानिया को बैठक के संचालक ने निमंत्रण भेज दिया है। कुछ दिन पहले भी निमंत्रण भेजे गए थे लेकिन उस सूची से इस संगठन का नाम गायब था। इसपर संजय सिंहानिया ने कड़ी आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि पहले बैठकों में बुलाया जाता था। इस बार न बुलाने को उन्होंने प्रतिशोध के तहत की गई कार्रवाई बताया था।
संजय सिंहानिया ने बताया कि उन्हें गुरुवार को बैठक से 24 घंटे पहले निमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। उन्होंने इसे ईमानदारी एवं प्रतिष्ठा का फल बताया। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों की सेवा करते हैं और यह किसी से छिपा नहीं है। लेकिन कुछ लोग मिलकर उच्च अधिकारियों को भ्रमित कर रहे थे। व्यापारी नेता ने साजिश का लगाया था आरोप
व्यापारी नेता संजय सिंहानिया ने साजिश का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि पुरानी वरीयता सूची को खत्म कर दशकों पुराने व्यापारी संगठनों के वरीयता क्रम को तोड़कर अपने चहेतों के अनुसार नई सूची बना दी गई थी। उनका आरोप है कि इस मामले में डीएम को भी अंधेरे में रखा गया। मुख्यमंत्री को दी जानकारी संजय सिंहानिया ने बताया कि इस साजिश की जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी गई। उनके संज्ञान में मामला आया तब जाकर संचालक को अपनी गलती का एहसास हुआ। 24 घंटे पहले निमंत्रण भेजा गया। यह मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस के नीति की जीत है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
Source link
व्यापार बंधु की बैठक में शामिल होगा चैंबर ऑफ कॉमर्स:24 घंटे पहले मिला आमंत्रण; पहले सूची में नहीं आया था नाम