मेरठ में दो बच्चों संग मां ने निगला कीटनाशक:सुसाइड की कोशिश, अस्पताल में भर्ती, घरेलू विवाद के चलते उठाया कदम


मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र के भैंसा में महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ मिलकर कीटनाशक पदार्थ निगल लिया। महिला ने पहले दोनों बच्चों को कीटनाशक पिलाया। इसके बाद खुद भी पी लिया। अचानक तीनों की तबियत बिगड़ी तो घरवालों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से तीनों लोगों को पहले गांव के ही अस्पताल में दिखाया। वहां से प्रारंभिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पति से झगड़े, घरेलू विवाद से वो तंग आ चुकी है इसलिए आज गुरुवार को उसने यह कदम उठाया। पहले बच्चों को दिया फिर खुद पिया जहर
मवाना के भैंसा रोड स्थित मुहल्ला मुन्नालाल में गुरुवार को घरेलू कलेश में 22 वर्षीय मुस्कान ने दो मासूम बच्चों दो साल की मिरहा व नौ माह के अबू बकर को कीटनाशक देकर खुद निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें पास ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। तीन साल पहले हुई थी शादी
मुस्कान की शादी तीन वर्ष पूर्व फैजान के साथ हुई थी। वह शीतल प्लाजा में कपड़ों की दुकान चलाता है। स्वजन ने बताया पिछले एक सप्ताह से पति-पत्नी के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मुस्कान ने दोनों बच्चों को कीटनाशक देकर खुद भी निगल लिया।
अब खतरे से बाहर हैं तीनों
उन्हें डाॅक्टर एमडी शर्मा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद से मेरठ रेफर कर दिया गया। चिकित्सक का कहना है सल्फास खाया था, लेकिन समय पर उपचार मिलने के चलते वह अब खतरे से बाहर हैं। सूचना पर मिशन शक्ति प्रभारी दारोगा रेनू ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज किए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *