घाटमपुर में जमीन कब्जे के विवाद में प्रशासन की कार्रवाई:पुलिस बल के साथ जमीन कराई कब्जामुक्त, अधिवक्ता को सौंपा कब्जा


घाटमपुर के ग्राम कोहरा में लंबे समय से चल रहे जमीन कब्जे के विवाद में प्रशासन ने कार्रवाई की। सजेती थाना पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जे से मुक्त कराया और उसका कब्जा ग्राम कोहरा निवासी युवा अधिवक्ता रोहित कुमार को सौंप दिया। कार्रवाई के बाद रोहित कुमार ने प्रशासन के कदम पर खुशी जताई। रोहित कुमार ने शिकायत कर आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर कुट्टुर उर्फ दुरजेंद्र सिंह पुत्र जड़ी सिंह उर्फ सुखदेव सिंह और विजेंद्र सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने कब्जा कर रखा है। वहीं, विपक्षी पक्ष का दावा था कि वे करीब 80 साल से इस जमीन पर काबिज हैं। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा प्रशासन प्रशासनिक टीम सजेती थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों को जमीन से संबंधित विवाद का निस्तारण कानूनी प्रक्रिया के तहत कराने के निर्देश दिए गए। कोर्ट के आदेश के बिना दखल न देने की हिदायत अधिकारियों ने कहा कि अगर जमीन को लेकर कोई मामला कोर्ट में विचाराधीन है तो संबंधित पक्ष वहीं अपना पक्ष रखें। कोर्ट के आदेश के बिना जमीन पर किसी तरह का गैरकानूनी कब्जा या दखलअंदाजी नहीं की जाएगी। सजेती थानाध्यक्ष को भी निर्देश दिए गए कि किसी पक्ष को दबंगई या गैरकानूनी तरीके से जमीन में हस्तक्षेप न करने दिया जाए। अधिवक्ता ने प्रशासन की कार्रवाई पर जताया संतोष जमीन का कब्जा मिलने के बाद रोहित कुमार ने कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का पक्ष कानून के अनुसार सही है तो प्रशासन नियमों के तहत कार्रवाई करता है। इससे लोगों का कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा कायम रहता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *