हिमाचल के 10 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सतर्क रहने की सलाह; 23 जून तक बरसेंगे बादल


हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने तेवर बदले हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 10 जिलों में आज तेज बारिश, भारी ओलावृष्टि, आंधी और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। 23 जून तक बारिश के आसार IMD के मुताबिक राज्य में 23 जून तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी केवल आज और कल के लिए जारी की गई है, जबकि यलो अलर्ट 21 जून तक प्रभावी रहेगा। मानसून से पहले सामान्य से ज्यादा बारिश प्रदेश में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान हिमाचल में सामान्य से 15 फीसदी अधिक बारिश हुई है। एक सप्ताह में सामान्य से 15 फीसदी ज्यादा बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों अनुसार, 10 से 17 जून के बीच प्रदेश में सामान्य बारिश 24.3 मिलीमीटर दर्ज की जाती है, जबकि इस अवधि में इस बार 27.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है। सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग ने किसानों, बागवानों और आम लोगों को मौसम के मिजाज को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने तथा बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *