हिमाचल के 10 जिलों में आज ओलावृष्टि-तूफान का अलर्ट:50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सतर्क रहने की सलाह; 23 जून तक बरसेंगे बादल
हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने तेवर बदले हैं। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 10 जिलों में आज तेज बारिश, भारी ओलावृष्टि, आंधी और तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।…