नोएडा में निवेश के नाम पर 10.85 लाख ठगे:पांच बार में रकम की गई ट्रांसफर, वाट्सऐप पर युवती ने किया था संपर्क


नोएडा में ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.85 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। बिसरख निवासी शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि एक युवती ने वाट्सऐप के जरिए उनसे संपर्क किया। युवती ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग से अच्छा लाभ कमाने का लालच दिया और ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद पीड़ित का एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर खाता खुलवाया गया। पांच बार में रकम की ट्रांसफर
आरोपियों के कहने पर उन्होंने अलग-अलग तरीख में कई बार रकम ट्रांसफर की। जिसमें 24 दिसंबर को 10 हजार रुपये, 29 दिसंबर को 50 हजार रुपये, 9 जनवरी को दो लाख रुपये, 13 जनवरी को दो लाख रुपये और 14 जनवरी को 6.25 लाख रुपये जमा कराए गए। इस तरह कुल 10.85 लाख रुपये निवेश कराए गए। कुछ समय तक आरोपी उन्हें मुनाफा और बढ़ती हुई रकम दिखाते रहे। निकालने पर लगाई रोक
जब पीड़ित ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की तो बहाने बनाकर निकासी रोक दी गई। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकार की ठगी कैसे होती
इसे ऑनलाइन ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट फ्रॉड कहा जाता है। साइबर ठग सोशल मीडिया, वाट्सऐप, टेलीग्राम या डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। शुरुआत में वे खुद को निवेश सलाहकार या सफल निवेशक बताते हैं। इसके बाद किसी फर्जी ट्रेडिंग ऐप या वेबसाइट पर अकाउंट खुलवाते हैं। शुरुआती चरण में नकली मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता जाता है। जब पीड़ित बड़ी रकम निवेश कर देता है तो निकासी बंद कर दी जाती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *