![]()
उन्नाव के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने सोमवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की हालिया कार्रवाइयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने उन्नाव पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग पर हुई चर्चा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों, प्रभावी पुलिसिंग, संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने वाली पहल पर संतोष जताया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में हर हाल में कानून का राज कायम रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी न बरती जाए। बाबा हत्याकांड की कार्रवाई का भी हुआ जिक्र बैठक में हाल ही में चर्चित बाबा हत्याकांड का भी उल्लेख किया गया। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मामले की विवेचना, आरोपियों की तलाश और मुख्य आरोपी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने तक की कार्रवाई की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त नीति जारी रखने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष फोकस एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री को जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, यातायात व्यवस्था तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार अभियान चलाकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कर रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने तथा त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। लगातार सक्रिय है उन्नाव पुलिस उन्नाव पुलिस पिछले कुछ समय से अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। कई चर्चित मामलों का त्वरित खुलासा, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में की गई कार्रवाई के चलते जनपद की पुलिसिंग चर्चा में रही है। मुख्यमंत्री से एसएसपी जयप्रकाश सिंह की यह मुलाकात इसी क्रम में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Source link
उन्नाव SSP ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की:कानून व्यवस्था और कांवड़ यात्रा पर चर्चा की, मुख्यमंत्री ने सराहना की