प्रयागराज में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी ही देर की राहत मिली , लेकिन गुरुवार सुबह से ही तेज और चटक धूप निकलने के कारण गर्मी का असर फिर बढ़ गया है। सुबह से ही कड़ी धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।
.

सुबह से तेज धूप निकलने से संगम घाट पर सन्नाटा छाया हुआ है।
शहर में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, इसके पहले 3 दिन से तापमान 40 के ऊपर बना हुआ है. जिससे दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप के कारण लोगों को गर्म हवाओं का भी असर तेज है। लोग धूप से बचने के लिए बाहर गमछा, टोपी और छाता का सहारा ले रहे हैं।
बुधवार को अचानक बदला मौसम
बुधवार को दिनभर तेज धूप रहने के बाद शाम के समय अचानक मौसम बदला था। शहर के कई इलाकों में तेज आंधी चली और हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। हालांकि बारिश के बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ और मौसम में उमस बनी रही।

बुधवार शाम को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में मौसम फिर बदल सकता है। विभाग ने तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। हालांकि इसके साथ ही गर्मी का असर भी बना रह सकता है।
गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय
- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
- हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
- बाहर निकलते समय सिर को गमछे, टोपी या छाते से ढकें।
- बच्चों और बुजुर्गों को धूप में ज्यादा देर तक न रहने दें।
- चक्कर आना, अत्यधिक प्यास लगना या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।
लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अब सभी की निगाहें मानसून की दस्तक पर टिकी हैं, जिससे इस तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए

