![]()
प्रतापगढ़ न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पानी की टंकी के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में लापरवाही भी सामने आई। घटना की सूचना सुबह करीब 7:30 बजे मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। युवती की पहचान थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कारीघाटन गांव निवासी के रूप में हुई है। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी करने से इनकार कर रहा है। इस मामले में युवती पहले ही आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज करा चुकी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन वह वर्तमान में जमानत पर बाहर है। काफी मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटना के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी, हालांकि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Source link
कोर्ट परिसर की पानी टंकी पर चढ़ी युवती, VIDEO:प्रतापगढ़ में प्रेमी से शादी की मांग पर अड़ी, 45 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा