एयरपोर्ट पर दो दिन चला अभियान, 60 वाहनों के चालान:20 निजी वाहन व्यावसायिक उपयोग में मिले, तीन वाहन किए गए सीज


निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 16 और 17 जून को विशेष अभियान चलाया। दो दिन तक चले इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले 60 वाहनों के चालान किए गए, जबकि सात वाहनों को सीज किया गया। निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर सख्ती अभियान के दौरान 20 ऐसे वाहन पकड़े गए, जिनका पंजीकरण निजी श्रेणी में था, लेकिन उनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों में किया जा रहा था। इनमें से तीन वाहनों को निरुद्ध किया गया। परिवहन विभाग ने इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए संबंधित पंजीयन अधिकारियों के माध्यम से इन्हें व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित कराने की कार्रवाई करने की बात कही है। कर बकाया समेत अन्य मामलों में भी कार्रवाई विभागीय अधिकारियों के अनुसार शेष वाहनों के खिलाफ कर बकाया और अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य निजी वाहनों के अवैध व्यावसायिक संचालन पर रोक लगाना और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षु एआरटीओ ने भी सीखी प्रवर्तन प्रक्रिया अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) लखनऊ आलोक कुमार यादव, पीटीओ हरदोई खेमानंद पांडेय, पीटीओ रायबरेली विक्रांत सिंह और पीटीओ सीतापुर आब्दीन अहमद शामिल रहे। अभियान की निगरानी आरटीओ (प्रवर्तन) लखनऊ संभाग प्रभात पांडेय और एआरटीओ (प्रवर्तन) मुख्यालय हिमांशु जैन ने की। इस दौरान 14 नव नियुक्त प्रशिक्षु एआरटीओ भी मौजूद रहे, जिन्हें निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग की पहचान, जांच और चालान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *