- Hindi News
- Tech auto
- Tesla Model YL: 681km Range, 6 Seater Electric SUV Launched In India | Price ₹61.99 Lakh
नई दिल्ली13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इलॉन मस्क की EV कंपनी टेस्ला इंडिया ने भारत में अपनी सबसे लंबी इलेक्ट्रिक SUV मॉडल YL की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह भारत में टेस्ला की पहली कार ‘मॉडल वाई’ का ज्यादा स्पेस वाला और थ्री-रो वर्जन है। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 681km का रेंज और 6-सीटर सीटिंग लेआउट है।
टेस्ला मॉडल वाई एल की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए है। यह स्टैंडर्ड मॉडल वाई (₹59.89 लाख) से करीब ₹2.10 लाख महंगी है। यह गाड़ी उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारी गई है, जो लॉन्ग रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ एक बड़ी फैमिली कार ढूंढ रहे हैं।
कंपनी ने बताया कि गाड़ियों के पहले बैच की डिलीवरी उसके डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर बिजनेस मॉडल के जरिए की जा रही है। इस खास मॉडल की मदद से टेस्ला गाड़ी खरीदने से लेकर उसकी डिलीवरी देने तक के ग्राहक के पूरे अनुभव को खुद मैनेज करती है।

एक्सटीरियर डिजाइन: 19-इंच एरो व्हील्स और स्लीक लुक
- डिजाइन के मामले में मॉडल वाई एल काफी हद तक स्टैंडर्ड वर्जन जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं:
- व्हील्स और स्पॉइलर: इसमें नए 19-इंच के एरो डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ ब्लैक स्पॉइलर दिया गया है।
- फ्रंट प्रोफाइल: कार के आगे के हिस्से में चौड़ा एलईडी लाइटबार मिलता है। इलेक्ट्रिक होने के कारण इसका फ्रंट लुक काफी क्लीन और मिनिमल रखा गया है।
- साइड और रियर: बेहतर हवा के बहाव (एरोडायनामिक्स) के लिए फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ रेगुलर मॉडल की तरह ही कनेक्टेड टेललैंप्स मिलते हैं।
साइज और डायमेंशन: 150mm ज्यादा बड़ा व्हीलबेस
मॉडल वाई एल का मुख्य आकर्षण इसका बढ़ा हुआ साइज है। यह कार स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 179 मिलीमीटर ज्यादा लंबी है। इसके व्हीलबेस का साइज भी 150 मिलीमीटर बढ़ाया गया है। कार की ऊंचाई में भी 44 मिलीमीटर का इजाफा हुआ है। बड़े ‘ग्लासहाउस’ (खिड़कियों वाला हिस्सा) की वजह से इसे सड़क पर आसानी से पहचाना जा सकता है।

इंटीरियर और फीचर्स: 16-इंच का टचस्क्रीन और पैनोरमिक रूफ
केबिन के अंदर टेस्ला की सिग्नेचर ‘मिनिमल’ थीम दी गई है। इसमें सबसे खास 16-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिससे कार के लगभग सभी फंक्शन कंट्रोल होते हैं।
- सीटिंग लेआउट: इसमें 6-सीटर (2+2+2) लेआउट दिया गया है।
- आराम के फीचर्स: कार में पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस चार्जिंग, दूसरी रो के लिए वेंटिलेटेड और हीटेड सीटें, 18-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और रियर पैसेंजर के लिए अलग से सेकेंडरी डिस्प्ले मिलती है।
- खास बात: इसमें ट्रेडिशनल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (स्पीडोमीटर आदि) नहीं है, सारी जानकारी मेन स्क्रीन पर ही दिखती है।



परफॉर्मेंस: ऑल-व्हील-ड्राइव के साथ 201kmph की टॉप स्पीड
पावर के मामले में यह कार बेहद दमदार है। इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर (ऑल-व्हील-ड्राइव) का सेटअप दिया गया है:
- बैटरी और मोटर: इसमें 82 kWh का बैटरी पैक है। फ्रंट मोटर 193 PS और रियर मोटर 269 PS की पावर जनरेट करती है।
- रेंज: कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह कार 681 किलोमीटर (WLTP सर्टिफाइड) तक चल सकती है।
- स्पीड: इसकी अधिकतम रफ्तार 201 किमी/घंटा है।
सेफ्टी फीचर्स: ADAS और फुल सेल्फ ड्राइविंग का ऑप्शन
सुरक्षा के लिए टेस्ला ने इसमें स्टैंडर्ड तौर पर एडवांस फीचर्स दिए हैं। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), और पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं।
- ADAS: कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम स्टैंडर्ड है।
- FSD: टेस्ला इंडिया अपनी इस कार के साथ ‘फुल सेल्फ ड्राइविंग’ (FSD) सिस्टम का ऑप्शन भी एक्स्ट्रा पेमेंट पर देगी।

