![]()
ललितपुर में दो चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बानपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ग्राम टीकरा निवासी नीलेश और नीरज चचेरे भाई हैं। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नीलेश और नीरज को भागने की फिराक में घूमते हुए धर दबोचा। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह घटना बीते 30 मई की है, जब एक गांव की 19 वर्षीय किशोरी अपनी 16 वर्षीय चचेरी बहन के साथ लापता हो गई थी। परिजनों को जानकारी मिली कि ग्राम टीकरा निवासी नीलेश 19 वर्षीय किशोरी को और नीरज 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने खोजबीन के बाद 7 जून को दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया था। किशोरियों ने बताया कि युवक उन्हें राजस्थान और दिल्ली ले गए थे, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने नीरज और नीलेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
Source link
ललितपुर में दो बहनों से रेप के आरोपी गिरफ्तार:राजस्थान, दिल्ली ले जाकर किया था दुष्कर्म; 7 जून को मिली थीं पीड़िताएं