आप प्रवक्ता बोले-सरकारी तंत्र जनता का हक मार रहा:भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी पार्टी, मीटिंग लेकर चुनाव पर किया चर्चा


सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के मोतिगरपुर ब्लॉक में आम आदमी पार्टी (आप) की ब्लॉक स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बुधवार को हुई इस बैठक में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह बैठक पार्टी के संगठन विस्तार और मजबूती के लिए प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित की गई थी। बैठक को संबोधित करते हुए वंशराज दुबे ने संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी निष्ठा और मेहनत से ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। वंशराज दुबे ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बुनियादी सुविधाओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए परेशान है। आप इन मूलभूत जन-समस्याओं पर सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से संघर्ष करेगी और जनता की आवाज बनेगी। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वंशराज दुबे ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुबे ने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र में बैठे कुछ लोग जनता का हक मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे आप सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील की कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जायज काम के बदले रिश्वत मांगता है, तो उसकी सूचना तुरंत पार्टी कार्यालय या कार्यकर्ताओं को दें। आप ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करेगी। उन्होंने दोहराया कि जनता के अधिकारों और न्याय की इस लड़ाई में पार्टी अंतिम दम तक संघर्ष करेगी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के समापन पर, सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *