![]()
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। शाम को घर में घुसकर की अभद्रता पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपने माता-पिता के साथ घर में मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान सरायमीता निवासी जीतू सिंह और अंकित चंदेल उसके घर में घुस आए। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और उसके कपड़े खींचकर अभद्रता की। विरोध करने पर हुई मारपीट महिला के शोर मचाने पर उसके माता-पिता बीच-बचाव के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट में महिला और उसके पिता को चोटें आईं। पीड़िता का कहना है कि घटना के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। डायल-112 पर दी सूचना घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद महिला ने पनकी थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा पनकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पनकी में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता-पुत्री को पीटा, दो पर मुकदमा दर्ज