नूरुल अली | कानपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के सरैया चौराहे पर रविवार रात एक ऑटो चालक पर हमला किया गया। वह अपने दोस्त के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचा था।
आरोप है कि दबंग महिलाओं और युवकों ने मिलकर उस पर हमला किया। महिलाओं ने ब्लेड से वार किए, जबकि युवकों ने लोहे की रॉड और पत्थरबाजी की।
इस हमले में ऑटो चालक के शरीर पर सात गहरे घाव हो गए। घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
