यात्रीगण कृपया ध्यान दें,16 जून से हैदराबाद फ्लाइट नहीं चलेगी:फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट से नहीं जेवर एयरपोर्ट से चलेगी, दो जुलाई से बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में अब पांच दिन


यात्रीगण कृपया ध्यान दें। 16 जून से हैदराबाद फ्लाइट नहीं चलेगी। अब यह फ्लाइट खेरिया एयरपोर्ट के बदले जेवर एयरपोर्ट से चलेगी। दो जुलाई से बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में सात के बदले पांच दिन चलेगी। नवी मुंबई फ्लाइट पूर्व की तरह सप्ताह में तीन दिन ही चलेगी। विंटर सीजन शेड्यूल में ही फ्लाइट के बढ़ने के आसार हैं तब तक यात्रियों को इंतजार करना पड़ेगा। हैदराबाद फ्लाइट को जेवर एयरपोर्ट किया जा रहा शिफ्ट
इस साल की शुरुआत में खेरिया एयरपोर्ट से चार फ्लाइट संचालित थीं। यह सभी फ्लाइट इंडिगो कंपनी की हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 29 मार्च को अहमदाबाद फ्लाइट को बंद कर दिया। आगरा से मुंबई चलने वाली फ्लाइट को नवी मुंबई शिफ्ट कर दिया। 15 जून से जेवर एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है। जिस पर मंत्रालय ने आगरा सहित अन्य शहरों की फ्लाइट में कमी की है। नवी मुंबई फ्लाइट में नहीं है कोई भी बदलाव
16 जून से हैदराबाद फ्लाइट नहीं चलेगी। यह फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट से चलेगी। वर्तमान में बेंगलुरु फ्लाइट सप्ताह में सात दिन चलती है। दो जुलाई से यह फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार को छोड़कर बाकी पांच दिन चलेगी। नवी मुंबई फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। इसकी टाइमिंग में भी कोई भी बदलाव नहीं हो रहा है। 29 अक्टूबर से विंटर सीजन शेड्यूल लागू होगा। ऐसे में फ्लाइट की संख्या में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। दो कंपनियों ने नहीं ली दिलचस्पी
छह माह में खेरिया एयरपोर्ट में दो कंपनियों के प्रेजेंटेशन हुए हैं। एक कंपनी ने आगरा से मुंबई और दूसरी ने आगरा से बेंगलुरु के संचालन का प्रस्ताव दिया था लेकिन दोनों शहरों के लिए पहले से ही फ्लाइट हैं। ऐसे में अनुमति नहीं मिली। बाकी शहरों में दोनों कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। निदेशक खेरिया एयरपोर्ट विवेक शर्मा ने बताया-6 जून से हैदराबाद फ्लाइट नहीं चलेगी। दो जुलाई से बेंगलुरु फ्लाइट सात में पांच दिन चलेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *