![]()
सहारनपुर में प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने रविवार को जेवी जैन डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश और परीक्षा कक्षों की निगरानी का बारीकी से जायजा लिया। मंडलायुक्त ने परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों व कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मंडलायुक्त ने प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की गहन जांच व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षार्थी को निर्धारित मानकों के अनुसार फ्रिस्किंग और जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाए। साथ ही, उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और परीक्षा कक्षों में निगरानी प्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। मंडलायुक्त ने चेतावनी दी कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल कराने का प्रयास या व्यवधान उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिए गए कि वे परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंडलायुक्त ने दोहराया कि परीक्षा की पवित्रता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Source link
सहारनपुर में कमिश्नर ने जेवी जैन कॉलेज का निरीक्षण किया:प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा की व्यवस्थाएं परखीं, नकल रोकने के निर्देश दिए