![]()
लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शनिवार सुबह मोबाइल छीनने से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे की जांच की, जहां युवक का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल पर ज्यादा समय बीताता था एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड निवासी संजय सिंह चौहान कपड़ों के ब्रोकर हैं। परिवार में बड़े बेटे अनिकेत और छोटे बेटे आयुष (21) के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक आयुष पिछले दो-तीन दिनों से किसी काम में ध्यान नहीं दे रहा था और ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बीताता कर रहा था। शनिवार सुबह संजय सिंह ने आयुष को किसी काम के लिए आवाज दी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। इस पर पिता ने उसका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया। मोबाइल छीने जाने से नाराज आयुष अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। आयुष का शव पंखे से लटका मिला काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर परिजन उसे बुलाने पहुंचे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचने पर आयुष का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Source link
लखनऊ में मोबाइल छीनने पर नाराज युवक ने लगाई फांसी:कमरे में पंखे से लटका मिला शव; दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस