![]()
कैंट में एक्वेरियम में पाली गई मछलियों के मरने से दुखी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि उनके यहां इनवर्टर नहीं लगा है। बिजली जाने के दौरान एक्वेरियम का एयरपंप बंद होने से मछलियां मर गई, जिससे परेशान होकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैंट थानाक्षेत्र के छोटी बीबी का हाता निवासी राकेश चार बेटों में सबसे छोटा 22 वर्षीय कृष्णकांत था। परिवार में पत्नी कमला और तीन बड़े बेटे शशिकांत, ऋषिकांत और विष्णुकांत हैं। राकेश ने बताया कि बेटे कृष्णकांत को मछलियों से बहुत लगाव था। उसने एक्वेरियम में मछलियां में मछलियां पाली थीं। बिजली जाने पर एक्वेरियम में लगा एयरपंप बंद होने की वजह से मछलियों को पर्याप्त आक्सीजन नहीं मिल सकी और सारी मछलियां मर गई। एक्वेरियम में मछलियों को मरा देखकर दुखी कृष्णकांत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मछलियों के मरने के चलते बेटा काफी दुखी था, इसलिए आत्मघाती कदम उठा लिया।
Source link
मछलियों के मरने से परेशान युवक ने किया सुसाइड:कैंट में बिजली जाने से एक्वेरियम का बंद हो गया था एयरपंप