कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां:कानपुर देहात के अमरौधा में जनसंवाद कार्यक्रम


कानपुर देहात के नगर पंचायत अमरौधा में जन जागरूकता एवं जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” अभियान का हिस्सा था। वार्ड संख्या-09 टंडन बाजार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और पीएम स्वनिधि योजना प्रमुख थीं। “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अन्य जरूरतमंदों को भी इसके लिए जागरूक करें। मंत्री ने कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनीसा बेगम, जिला उपाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी, विद्युत विभाग के अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, लेखपाल, सभासद और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना था कि पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *