![]()
रायबरेली के गदागंज थाना में ट्यूबवेल इंजन चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को ग्राम पूरे प्रहलाद सिंह मजरे चन्दई चरूहार निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह के खेत से सिंचाई के लिए रखा 5 केवी का ट्यूबवेल इंजन चोरी हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही उपेंद्र सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल घेराबंदी कर आरोपियों को चोरी किए गए इंजन के साथ पकड़ लिया। चोरी का इंजन, झटका मशीन और स्टेप्लाइज़र बरामद ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया और सूचना देकर गदागंज थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों को अपनी अभिरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया और मामले में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। गदागंज पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्यूबवेल इंजन, एक झटका मशीन और एक स्टेप्लाइज़र बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन पुत्र रामलखन और सचिन पुत्र दिनेश निवासी ग्राम खोदायपुर, थाना गदागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Source link
खेत से ट्यूबवेल इंजन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली में ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस के हवाले किया