गोरखपुर के रामगढ़ताल में कूदी लड़की:पब्लिक ने दौड़कर बाहर निकाला, CPR दिया जिला अस्पताल में हुई मौत


गोरखपुर के रामगढ़ताल में शुक्रवार दोपहर के समय अचानक एक लड़की दौड़ती हुई आई और ताल में कूद गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने देखकर शोर मचाना शुरू किया। तभी कुछ लोगों ने ताल में उतरकर लड़की को बाहर निकाला। (CPR) जीवन रक्षक आपातकालीन प्रक्रिया की। होश न आने पर उसे पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे चंपादेवी पार्क के सामने एक करीब 19 साल की लड़की पैदल आई। इसके बाद इधर-उधर देखते हुए अचानक वह ताल में कूद गई। मौके पर पब्लिक ने ताल में उतरकर लड़की को बाहर निकलवाया। कुछ लोगों ने सीपीआर भी दिया। फिर भी होश नहीं आया। उसकी सांस चल रही थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। लड़की काले रंग की पैंट और हरे कलर का शूट और दुपट्‌टा पहले हुए है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान के लिए आस-पास के थानों पर फोटो शेयर कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *